NDA का साथ छोड़ सकते हैं चंद्रबाबू नायडू! उद्धव ठाकरे से की फोन पर बात
नई दिल्लीः हो सकता है आने वाले समय में आपको नया एनडीए दिखे! क्योंकि कई पार्टी भाजपा से खुश नहीं है। ताजा मामला चंद्रबाबू नायडू का है। बजट के बाद से नाराज चल रहे चंद्रबाबू नायडू ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की है। सूत्रों की माने को शनिवार को टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की।

सूत्रों की माने तो टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एनडीए तो छोड़ने को लेकर बातचीत की। कहा जा रहा है कि बजट आने के बाद से चंद्रबाबू नायडू नाराज है और यही कारण है कि भाजपा से रिश्ता तोड़ना चाहते हैं।
वहीं शिवसेना प्रमुख भी भाजपा से खुश नहीं है। आए दिन शिवसेना की ओर से भाजपा के खिलाफ बयान आते रहते हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना में भाजपा और पीएम मोदी पर कई बार निशाना साधा जा चुका रहै।
बता दें, बजट पेश होने के बाद शुक्रवार को नायडू ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक आपातकालीन बैठक भी की थी, जिसके बाद से टीडीपी को एनडीए से दूर जाने की बात की जा चुकी है। अब देखना होगा की चंद्रबाबू नायडू कब एनडीए से अपना नाता तोड़ते हैं।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में है दाऊद इब्राहिम की अरबों की प्रोपर्टी, अखबार ने जारी की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications