फिरौती मांगने के आरोप में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कास्कर मुंबई से गिरफ्तार
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कास्कर को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। रिजवान इकबाल कास्कर का बेटा है। रिजवान को पुलिस ने एक्सटॉर्शन के मामले में ही गिरफ्तार किया है। वहीं उसका पिता इकबाल कास्कर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है।

रिजवान कासकर को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। रिजवान उस समय भारत छोड़कर भागने की प्लैनिंग कर रहा था। दाऊद के हवाला कारोबार के देखरेख करने वाले अहमद रजा के प्रत्यर्पण के बाद इकबाल कासकर के बेटे रिजवान के गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
आपको बता दें कि बुधवार को ही अहमद रजा को मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अहमद रजा को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। अहमद रजा के बारे में पुलिस ने बताया है कि वह दाऊद इब्राहिम का हवाला का कारोबार संभालता था।












Click it and Unblock the Notifications