केवल 5 रुपए में कर सकेंगे कोलकाता में अंडरवॉटर मेट्रो की सवारी, दुनिया में और कहां-कहां है पानी ने नीचे टनल?
Underwater Metro Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में पहली अंडरवॉटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन किया। यह टनल अपने आप में इंजीनियरिंग का बेमिशाल नमूना है। यह भारत में बनने वाली पहली अंडरवॉटर मेट्रो सर्विस है।
इस टनल के जरिए कोलकाता मेट्रो के पूर्व-पश्चिम गलियारे को हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड को पानी के नीचे से मेट्रो रेल प्रणाली द्वारा जोड़ा गया है। हुगली नदी के नीचे स्थित हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन है, जिसकी सुरंगें जल स्तर से 32 मीटर नीचे तक फैली हुई हैं।

कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KMRCL) द्वारा प्रबंधित, 10.8 किलोमीटर का एक खंड भूमिगत संचालित होता है, जबकि 5.75 किलोमीटर का एक खंड वायाडक्ट पर ऊंचा होता है। इसके उद्घाटन के साथ कोलकाता, न्यूयॉर्क और संघाई जैसे दुनिया के कुछ शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां वर्तमान में पानी के नीचे रेलवे सेवाएं उपलब्ध हैं।
कोलकाता अंडरवॉटर मेट्रो की खासियत:
- कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान इस्पेलेनड सेक्शन भारत की पहली अंडरवॉटर टनल है।
- ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के 16.6 किलोमीटर में 10.8 किलोमीटर का हिस्सा अंडर ग्राउंड है।
- दो स्टेशनों - हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच सुरंग की कुल लंबाई 4.8 किलोमीटर है।
- 1.2 किमी सुरंग हुगली नदी में 30 मीटर नीचे है।
- हुगली नदी के अंदर की 520 मीटर की दूरी को यह मेट्रो महज 45 सेंकड में पूरा कर लेगी।
- हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन भी होगा।
- इस मेट्रो का काम 13 साल पहले शुरू हुआ था।
- 2015 के बाद मेट्रो के काम ने रफ्तार पकड़ी।
- इस अंडरवॉटर टनल को बनाने में महज 66 दिन लगे।
- अंडरवाटर मेट्रो के लिए टिकट 5 रुपये से शुरू होती है और यात्रा की गई दूरी के आधार पर 50 रुपये तक किराया होगा।
- पहले दो किलोमीटर के लिए किराया 5 रुपये से शुरू होता है।
- अप्रैल 2023 में अंडरवॉटर मेट्रो का पहला ट्रायल किया गया था और यह सफल रहा था।
यह भी देखें: Underwater Metro: नदी के भीतर बनी सुरंग में लगाई सरपट दौड़, जानिये देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो की खासियत...
अब तक किन-किन देशों में उपलब्ध है अंडरवॉटर रेल सेवा?
इंग्लैंड, जर्मनी, अमेरिका, साउथ कोरिया, अलाबामा, जापान, क्यूबा, कनाडा, स्वीडन, फ़ैरो द्वीप, हांगकांग, इजिप्ट, नॉर्वे, रूस, फ्रांस, चीन, टर्की, सिंगापुर, अर्जेंटीना, कतर, बांग्लादेश, आइसलैंड और डेनमार्क के कुछ शहरों में अंडरवॉटर टनल मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications