महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ समझौते को लेकर शरद पवार ने दिया बड़ा बयान
मुंबई। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच में 240 सीटों को लेकर सहमति बन गई है। साथ ही, हम बाकी सीटों के लिए अन्य दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आने वाले 8-10 दिनों में सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। यह केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, यह हर जगह हो रहा है।

बता दें कि अभी हाल ही में एनसीपी को तगड़ा झटका लगा था। पार्टी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर गुरुवार को यहां शिवसेना में शामिल हो गए थे। शरद पवार ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि जिनके हाथ में सत्ता होती है, वे लोगों को अपनी तरफ लाने की कोशिश करते हैं। जैसा कि मैंने उनमें से कुछ के साथ बात की, इडी का इस्तेमाल किया जा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे कोल्हापुर में हुआ था। पवार का इशारा हसन मुश्रीफ के यहां आयकर विभाग के छापे था।
शरद पवार ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और बाद में छापेमारी हुई। बता दें शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी में नेतृत्व का संकट पैदा होता जा रहा है। पार्टी के दो बड़े नेताओं ने पद से हाल ही में इस्तीफा दिया है। पार्टी की प्रमुख नेता और एनसीपी महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications