कर्नाटक : धारवाड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 1 की मौत, 40 के दबे होने की आशंका

बेंगलुरु। कर्नाटक के धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में 70 लोग दबे हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 40 अभी भी मलबे में दबे हुए बताया जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बिल्डिंग गिरी कैसे और उसमें कितने लोग हताहत हुए हैं।

under construction, building collapse in Dharwad, North Karnataka

बिल्डिंग गिरने के कुछ ही देर बाद राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि धारवाड़ में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना से शॉक्ड हूं, मैंने बचाव कार्य के लिए मुख्य सचिव को बचाव कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ-साथ मैंने सीएस को विशेष उड़ान के जरिए अतिरिक्त संसाधन और विशेषज्ञ बचाव दल भेजने का भी निर्देश दिया है। बिल्डिंग के मालिक का नाम बसवराज निगाड़ी, गंगाधर शिंट्रे, रवि सोब्राद बताया जा रहा है । इसमें से एक मालिक गंगाधर शिंटे कांग्रेस नेता विनय कुलकानी के ससुर बताए जा रहे हैं।

इस घटना का फोटो भी सामने आ गया है जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से पूरी पूरी बिल्डिंग ही समतल हो गई है। मौके पर पहुंची जिला और पुलिस प्रसाशन की टीम स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुटी हुई है। अभी तक पूरी जानकारी नहीं आई हैं। बता दें कि कर्नाटक में बिल्डिंग गिरने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बंगलूरू के त्यागराज नगर क्षेत्र में गिर गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+