Under 14 Yoga Champions को पड़े खाने के लाले, एक पराठा खाकर जमीन पर सोना पड़ा
भारत सरकार योगा डे को बड़ी धूमधाम से मनाती है। आरटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने साल 2015 और 2016 में विश्व योग दिवस पर 34.5 करोड़ रुपए का खर्चा किया।

नई दिल्ली। भारत सरकार योगा डे को बड़ी धूमधाम से मनाती है। आरटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने साल 2015 और 2016 में विश्व योग दिवस पर 34.5 करोड़ रुपए का खर्चा किया। मोदी सरकार ने 34.5 करोड़ का खर्चा किया तो वहीं हरियाणा सरकार ने भी इसके लिए लाखों का खर्चा किया था। भले ही सरकार एक दिन में योग पर करोड़ो रुपए का खर्चा किया, लेकिन हरियाणा सरकार अपने खिलाड़ी पर खर्चा करने को तैयार नहीं है। हरियाणा के गुरुग्राम में अंडर-14 योगा प्रतियोगिता चल रही है, स्टेट लेवल की इस स्कूल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को पूरा दिन एक आलू पराठा खाने के लिए दिया और खिलाड़ी रात में जमीन पर ही सोए।
खिलाड़ियों के साथ किया ये बर्ताव बताता है कि खेल को लेकर सरकार कितनी सीरियस है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार केंद्र की बीजेपी सरकार भले ही अंतरराष्ट्रीय लेवल पर योग को प्रमोट करती रही है लेकिन राज्य की बीजेपी की ही सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि वह इन खिलाड़ियों के रहने और खाने का सही तरीके से इंतजाम कर सके।प्रतियोगिता में भाग लेने आए कई छात्रों का आरोप है कि उन्हें इवेंट में पूर्ण रुप से अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा। वहीं स्कूल प्रशासन ने इस सभी आरोपों से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications