बेगूसराय: सड़क के किनारे ताश खेल रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा,7 लोगों की मौत

पटना। बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गेंहू से लदे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे ताश खेल रहे कई लोगों को रौंद डाला। इसके बाद ट्रक भी पलट गया। घटना में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, कई ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये ट्रक बेगूसराय से एफसीआई का गेहूं ले जा रहा था।

 Uncontrolled truck crushes people in begusarai several dead

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवटोलिया कोरिया में एसएच 55 के किनारे एक झोपड़ी में 10 से 12 लोग ताश खेल रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रक उस झोपड़ी में घुस गया। जिसके चलते झोपड़ी में मौजूद लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4-5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अधिकतर लोगों की मौत ट्रक के नीचे दबने की वजह से हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुई है। ग्रामीण लाशों को सड़क पर रख जाम कर दिया। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+