'तितलियां' गाने पर डांस कर अंकल ने लड़कियों को भी छोड़ा पीछे, एक-एक मूव्स हिट, देखें Viral Video

Uncle Dance Video: सोशल मीडिया पर एक अंकल का 'यार मेरा तितलियां वरगा' गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको अब तक 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Titliyan Song Uncle Dance Video

Titliyan Song Uncle Dance Video Viral: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई ऐसी डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है, जिसको देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। अब मशहूर गाना 'यार मेरा तितलियां वरगा ' पर एक अंकल के डांस ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है। डीजे फ्लोर पर अंकल ने ऐसा डांस किया है, जिसको देखकर हर कोई बस यही बोल रहा है कि छा गए।

कुर्ता-पजामा पहने अंकल का जोरदार डांस

कुर्ता-पजामा पहने अंकल का जोरदार डांस

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी कई वीडियोज वायरल होती है, जिसको देखने पर लोग मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में पाकिस्तानी गर्ल आयशा का एक डांस वीडियो पाकिस्तान से लेकर भारत में जमकर वायरल हुआ था। लता मंगेशकर के रिमिक्स वर्जन पर लड़की ने ऐसा डांस किया कि भारतीय यूजर्स भी उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वहीं अब कुर्ता-पजामा पहने एक अंकल ने डीजे पर अपने डांस स्टेप्स से आग लगा दी।

तेजी से वायरल हो रहा अंकल का डांस video

तेजी से वायरल हो रहा अंकल का डांस video

दरअसल, पंजाबी फेमस सॉन्ग 'तितलियां' पर एक अंकल का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो ज्यादातर इस गाने पर लड़कियों को थिरकते देखा होगा, लेकिन अब इसी सॉन्ग पर एक 50 साल से भी ज्यादा उम्र के शख्स ने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि पूरा सोशल मीडिया उनका दीवाना हो गया।

एक्सप्रेशन और मूव्स के कायल हुए लोग

एक्सप्रेशन और मूव्स के कायल हुए लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अंकल कुर्ता-पजामा पहने किसी पार्टी में डीजे फ्लोर पर हैं। उनके साथ और भी लोग पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में 'यार मेरा तितलियां वर्गा' गाना चल रहा है और अंकल इसे सुनकर अपने पूरे जुनून आ जाते है और फिर गाने की लाइनों के मुताबिक अपना जलवा दिखाना शुरू कर देते है। वीडियो में लोग शख्स के एक्सप्रेशन और मूव्स देखकर कायल हो रहे हैं।

'ऐसी ही होनी चाहिए हर किसी की जिंदगी'

'ऐसी ही होनी चाहिए हर किसी की जिंदगी'

इस वीडियो को बागपत के रहने वाले एक इंस्टा यूजर और डिजिटल क्रिएटर संदीप कुमार ने पोस्ट किया है, जिस पर अब तक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 5 लाख से ज्यादा लोगों ने अंकल के डांस को लाइक किया है। कमेंट में लोग अंकल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अंकल की उम्र 55 की है और दिल बचपन का है। ऐसे ही एक और यूजर्स ने लिखा कि देखकर मजा आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ऐसी ही होनी चाहिए हर किसी की जिंदगी'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+