आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री NTR की बेटी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
उमा माहेश्वरी हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी पाई गईं। उमा तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक एनटी रामाराव की बेटी हैं।
हैदराबाद, 01 अगस्त : उमा माहेश्वरी हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी पाई गईं। उमा तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक एनटी रामाराव की बेटी हैं। एनटी रामाराव पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, टीडीपी के संस्थापक और पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी हैदराबाद में अपने आवास पर लटकी मिलीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
खबरों के मुताबिक तेलंगाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। इस धारा के तहत आत्महत्या के बाद पुलिस पूछताछ करती है और आत्महत्या के संबंध में रिपोर्ट देती है। मौत या आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications