कांग्रेस का फेवी क्व‍िक और नीतीश कुमार का क्वि‍क-क्व‍िक

Umar Bharti
पटना। कांग्रेस पार्टी ने उमा भारती से जुड़ी तीन साल पुरानी सीडी अब निकाल कर अपनी हार को साबित कर दिया। कांग्रेस अभी भी गड़े हुए मुर्दों से फेवी क्व‍िक लगाकर चिपकी हुई है। अगर अपनी दो पारियों में विकास मॉडल की बात करें तो नीतीश कुमार अकेले ही पूरी कांग्रेस से कहीं ऊपर हैं जो क्व‍िक वे यानी त्वरित कार्य करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि नीतीश ओछी बयान बाजी या ओछे राजनीतिक पैंतों की जगह अपने बिहार के विकास को आधार बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं।

सीडी निकालना और नरेंद्र मोदी के वैवाहिक जीवन पर तमाम तरह के कटाक्ष करने से साफ हो गया है कि कांग्रेस वैचारिक मंच पर हार चुकी है। कांग्रेस के लिये इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है कि जिस दिन 2014 का सबसे बड़ा मतदान दिवस था, उस दिन वोटरों का माइंड डायवर्ट करने के लिये उमा भारती की तीन साल पुरानी सीडी का उसे सहारा लेना पड़ा। जदयू के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देख‍िये उन्होंने मतदान पर्व पर जनता से क्या कहा।

नीतीश ने कहा, "आज का वोट निर्णायक होगा! गलत सर्वे और ओपिनियन से हवा में उड़ रहे दल ज़मीन पर उतर जायेंगे | पटना साहिब, पाटलिपुत्र, मुंगेंफर, नालंदा, जहानाबाद, बक्सर, आरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हैं। इनमें से हरेक लोकसभा क्षेत्र में विकास के ठोस काम किये हैं हमने। इतना ही नहीं, जदयू ने ऐसे प्रत्याशी को जनता के सामने रखा है जो अपने क्षेत्र के विकास से सीधा संबंध रखे, पांच साल तक टिक कर काम कर सके - न केवल समस्या सुलझाये बल्कि नए रास्ते भी खोले इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के, रोज़गार के, बेहतर बिहार बनाने के। हमारा हर प्रत्याशी जवाबदेह है बिहार के प्रति और देश के प्रति! हम जवाबदेह हैं, विकास कर रहे हैं और ज़मीन से जुड़े हैं - ये ताकत है जदयू की।"

नीतीश के इस कथन से साफ है कि वो त्वरित गति से आगे बढ़ रहे हैं। अगर बिहार के चुनावी मंच की बात करें तो यहां पर नीतीश के किलो को नुकसान पहुंचाने के लिये मोदी की आंधी को भी दस बार सोचना पड़ेगा। कांग्रेस की करनी और नीतीश की काथनी को देख आप दोनों में आसानी से फर्क कर सकते हैं। कांग्रेस ने पिछले 10 साल तक देश पर राज किया और नीतीश ने पिछले 9 साल से बिहार में।

आज नीतीश के पास वोट मांगने के लिये वो सभी आधार हैं, जो एक सत्ताधारी पार्टी के पास होने चाहिये, लेकिन कांग्रेस के पास वोट मांगने का कोई ग्राउंड नहीं बचा है। यही कारण है सोनिया गांधी जामा मस्ज‍िद के इमाम से मिलना पड़, तो कभी राहुल गांधी और दिग्व‍िजय सिंह को मोदी की निजी लाइफ में कूदना पड़ा वहीं मनु सिंघवी जैसे नेताओं ने तो आजतक विकास को आधार बनाकर कुछ नहीं कहा।

Post by Nitish Kumar.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+