सावरकर के बारे में आपत्तिजनक बुकलेट को लेकर कांग्रेस पर भड़कीं उमा भारती, दी ये सलाह
नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा बांटे गए विवादित बुकलेट पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती का गुस्सा फूट पड़ा है। 'वीर सावरकर कितने वीर' नाम की किताब में सावरकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस अपना दिमागी संतुलन खो चुकी है उसे जल्दी ही मानसिक इलाज की जरूरत है। बता दें कि कांग्रेस ने अपनी किताब में सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच समलैंगिक संबंध होने का दावा किया है जिसके बाद बवाल मच गया है।

कांग्रेस ने सावरकर पर बांटी किताब
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम में विनायक वीर दामोदर सावरकर पर एक बेहद ही आपत्तिजनक बुकलेट बांटी गई है। हैरानी की बात है कि कांग्रेस सेवा दल ने बुकलेट में लिखी गई आपत्तिजनक बातों को लेकर यहां तक दावा किया है कि जो भी लिखा गया है, वह लेखकों ने सबूतों के आधार पर लिखा है। दरअसल, उस बुकलेट में लिखा गया है कि वीर सावरकर के नाथूराम गोडसे के साथ शारीरिक संबंध थे। इस पर उमा भारती ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए मानसिक रोगी करार दिया है।

शिवसेना से पूछा- अब क्या करेंगे?
उमा ने कहा कि कांग्रेस की आदत रही है महापुरुषों का अपमान करना, उसने जो भी अपनी किताब में लिखा सब बकवास है। उमा भारती ने कांग्रेस को अपना मानसिक इलाज कराने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ही वजूद नहीं बचा है इसलिए पार्टी भी अब घिनौने चरित्र की हो गई है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने शिवसेना पर भी निशाना साधा है, उमा ने कहा कि अब मैं यह जानना चाहती हूं कि मेरे भाई उद्धव ठाकरे क्या करेंगे।

संजय राउत ने भी कही बड़ी बात
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली शिवसेना भी इस बात पर भड़क गई है, पार्टी के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा है कि वीर सावरकर एक महान शख्स थे और रहेंगे। एक वर्ग उनके खिलाफ बात करते रहता है। वे लोग जो भी हैं, यह उनके दिमाग की गंदगी को दिखाता है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आग में झुलसकर 5 लोगों की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications