कोरोना पॉजिटिव उमा भारती AIIMS में भर्ती, बुधवार को CBI कोर्ट में होना चाहती हैं पेश

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कुछ दिनों से पहाड़ के प्रवास पर थीं। इस बीच रविवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पहले तो उन्होंने खुद को हरिद्वार में आइसोलेट किया था, लेकिन बाद में उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी वो 30 सितंबर को बाबरी विध्वंस मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहती हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: Uma Bharti Rishikesh के AIIMS मे भर्ती,Covid 19 से हैं संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    uma

    उमा भारती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं अभी-अभी एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो गई हूं। इसके तीन कारण हैं। पहला कारण ये है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। दूसरा ये कि उन्हें काफी तेज बुखार हो गया था। उन्होंने आगे लिखा कि तीसरा कारण ये है कि अगर एम्स में जांच-पड़ताल होने के बाद मुझे सकारात्मक रिपोर्ट मिली तो मैं परसों (30 सितंबर) लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहती हूं।

    यह भी पढ़ें: अयोध्या में बाबरी की याद में बनने वाली मस्जिद 'बाबर की परछाई' से भी दूर रह सकती है

    सुप्रीम कोर्ट ने दी है 30 सितंबर की डेडलाइन
    बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट को फैसला सुनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर तक की डेडलाइन दी है। इस केस में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत कई नेता आरोपी हैं। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद ही केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने केस को लेकर कई अहम सबूत पेश किए थे। जिस पर अभी फैसला नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले सीबीआई कोर्ट को 31 अगस्त की डेडलाइन दी थी। बाद में कोरोना और लॉकडाउन को देखते हुए डेडलाइन को एक महीने बढ़ा दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+