उमा का सनसनीखेज वीडियो लीक, मोदी को बताया विनाशकारी पुरुष

उमा भारती पर्दे के सामने मोदी की तारिफ करते नहीं थकती है। वो मोदी को विकास पुरुष कहती है, लेकिन इस वीडियों ने उनकी पोल खोल दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो में उमा यह कहते हुए सुनाई देती है कि मोदी विकास पुरूष नहीं,विनाश पुरूष है। वीडियो में उमा भारती मोदी को तानाशाह भी कहते हुए सुनाई दे रही है।
सूत्रों के मुताबिक वीडियो उस वक्त का है जब उमा भारती के भाजपा से अच्छे संबंध नहीं थे। भाजपा से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बना ली थी। उमा भारती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।
भाजपा से नाराज उमा भारती ने अपनी अलग भारतीय जनशक्ति पार्टी बना ली थी। अब जब ये बय़ान सामने आ गया है तो उमा की पोल खुल गई है। गौरतलब है कि हाल ही में उमा भारती के कहा था कि मोदी अच्छा वक्ता नहीं है।
मोदी की रैलियों में भीड़ उन्हें सुनने नहीं बल्कि देखने आती है। उमा भारती भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन पार्टी ने उन्हें झांसी से टिकट दे दिया। पार्टी उन्हें रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़वाना चाहती थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications