उमा भारती ने कहा प्रियंका गांधी आइटम गर्ल राखी सावंत से कम नहीं हैं,

आपको बता दें कि प्रिंयका गांधी बीते दिनों रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार कर ही थीं, जबकि अमेठी में अभी भी प्रचार कर रही हैं और इस दौरान वह मोदी पर सीधे-सीधे हमले भी कर रही हैं। प्रियंका ने कल एक चुनावी रैली में कहा था कि अगर मोदी पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो बच्चों जैसी हरकत क्यों कर रहे है।
बता दें कि इससे पहले बी उमा ने कहा था कि मोदी की सरकार आएगी तो जमाई बाबू (प्रियंका के पति) जेल में होंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन चुनाव में राखी सावंत भी अपनी किस्मत आज़मी रही है और वे मुंबई की एक सीट से चुनाव लड़ रही हैं। राखी राष्ट्रीय आम पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। आइटम गर्ल राखी सावंत ने उमा भारती पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने भगवा कपड़े का अपमान किया है।












Click it and Unblock the Notifications