भारतीय छात्रों पर अत्याचार कर रही यूक्रेनी सेना, कीव स्टेशन पर फंसे स्टूडेंट ने बयां किया दर्द

कीव, 01 मार्च। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध की वजह से भारत में रहने वाले उन अभिभावकों की रातों की नींद उड़ गई है जिनके बच्चे अभी तक अपने घर नहीं लौटे हैं। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और प्रवासियों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन 'गंगा' की शुरुआत की है, जिसके तहत अब तक कई लोग स्वदेश लौट चुके हैं। इस बीच यूक्रेन में अभी भी घर वापसी का इंतजार कर रहे छात्रों ने यूक्रेनी सेना पर हिंसा और जबरन रोके जाने का आरोप लगाया है।

Ukrainian army torturing Indian students student trapped at Kyiv station expressed pain

कीव के रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कामयाब रहे एक भारतीय छात्र ने सोमवार को भारतीय दूतावास से उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालने की अपील की। छात्र ने कहा कि यूक्रेनी गार्ड छात्रों को ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति नहीं दे रहे थे और लोगों की पिटाई भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें छात्रों के साथ कुछ गार्ड मार-पीट करते और धमकाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूरोपीय संसद में यूक्रेन के राष्ट्रपति का भावुक भाषण, सभी ने खड़े होकर बजाईं तालियां, कहा- साबित करो कि...

भारतीय छात्र अंश पंडिता ने कहा, 'हमारे लिए यहां रहना मुश्किल हो रहा है।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं सहित कई भारतीय छात्र कीव में भीड़भाड़ वाले वोकजल रेलवे स्टेशन पर एक साथ बैठे हुए थे और एक बड़ा तिरंगा पकड़े हुए थे ताकि उन्हें भीड़ में पहचाना जा सके। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा था कि ग्रुप से कोई लापता न हो जाए। करीब 100 छात्रों का समूह स्टेशन पहुंचने में कामयाब रहा लेकिन कोई भी ट्रेन में नहीं चढ़ सका।

लड़कियों को भी नहीं जाने दिया
कीव में तारास शेवचेंको नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र अंश पंडिता ने स्टेशन से फोन पर कहा, 'यूक्रेनी सैनिक हमें हंगरी जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने नहीं दे रहे हैं। सच ये है कि वे किसी भी अंतरराष्ट्रीय निवासी को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। हमने उनसे कम से कम लड़कियों को जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया, लेकिन वह अनुरोध पर उनकी प्रतिक्रिया किसी बहरे इंसान जैसी थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+