यूरोपीय संसद में यूक्रेन के राष्ट्रपति का भावुक भाषण, सभी ने खड़े होकर बजाईं तालियां, कहा- साबित करो कि...
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मंगलवार को यूरोपीय संसद में जोरदार और भावुक भाषण किया, जिसके बाद सभी सदस्य देशो ने खड़े होकर जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
कीव, 1 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मंगलवार को यूरोपीय संसद में जोरदार और भावुक भाषण दिया, जिसके बाद सभी सदस्य देशों ने खड़े होकर जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद की हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, क्योंकि हम यूक्रेनियन हैं।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि यदि यूरोपीय संघ रूस के आक्रमणों का विरोध करता है तो वह साबित करे कि वह यूक्रेन के साथ है। जेलेंस्की ने कहा कि तुम्हारे बिना यूक्रेन अकेला होने जा रहा है। हमने अपनी ताकत साबित की है। हमने साबित कर दिया है कि कम से कम, हम बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे आप हैं। इसलिए साबित करें कि आप हमारे साथ हैं, साबित करें कि आप हमें अकेला नहीं पड़ने देंगे।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में भयानक तबाही मचाने के मूड में रूस, सैटेलाइट इमेज में कैद विशाल सेना
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए अपने भाषण में यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम यूरोपीय यूनियन का सदस्य बनना चाहते हैं और यूरोप के समान सदस्य बनने के लिए लड़ रहे हैं। आपको यह साबित करना होगा कि आप हमारे साथ हैं। आप हमें जाने नहीं देंगे। साबित करें कि आप वास्तव में यूरोपीय हैं और फिर जीवन मृत्यु पर जीत हासिल करेगा और प्रकाश अंधेरे पर जीत हासिल करेगा। उनके इस भाषण का यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यूरोपीय संघ के कई सांसदों ने यूक्रेन के झंडे वाली #standwithUkraine टी-शर्ट पहन रखी थी। इसके अलावा कई अन्य नीले और पीले स्कार्फ या रिबन पहने जेलेंस्की का समर्थन करते नजर आए।
जेलेंस्की ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप रूस को दुष्ट देश का तमगा देंगे और सभी 27 देश उस पर और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति सहित कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications