'The Evacuation: Operation Ganga' एशियन टेलीविजन अवॉर्ड के लिए नोमिनेट, 22 हजार छात्रों को बचाने की कहानी
Operation Ganga Documentary: 21वीं सदी के सबसे बड़े राहत एवं बचाव अभियान की कहानी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द इवेक्युएशन: ऑपरेशन गंगा' को 28वें एशियाई टेलीविजन पुरस्कारों (28th Asian Television Awards) में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए नोमिनेट किया गया है।
रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से 'ऑपरेशन गंगा' चलाया था। इस हवाई निकासी अभियान (air evacuation mission) के तहत 22,000 से ज्यादा फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित घर लाया गया था।

इस हवाई बचाव अभियान की कहानी पर बनी डॉक्यूमेंट्री हिस्ट्री टीवी18 पर रिलीज की गई।'द इवैक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा' युद्ध से तबाह यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के सामने आई मुश्किलों और भारत सरकार की तरफ से उठाए कदमों के बारे में बताती है।
अब 'द इवैक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा' को 28वें एशियन टेलीविजन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री प्रोग्राम श्रेणी में नोमिनेशन मिला है। डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली कंपनी कोलोसियम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इस पर उत्साह और आभार व्यक्त किया।
21वीं सदी का सबसे बड़ा ऑपरेशन
बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री यूक्रेन में भारत सरकार द्वारा किए गए निकासी अभियान की दिलचस्प कहानी बताती है, जो 21वीं सदी के सबसे बड़े अभियानों में से एक है। फिल्म युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे भारतीय छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का स्पष्ट रूप से दर्शाती है। जो कि 22,000 से ज्यादा फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी थी।

पीएम मोदी भी आए नजर
डॉक्यूमेंट्री में रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रजा ने ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया है। इसी के साथ ऑपरेशन गंगा के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए। वहीं विदेश मंत्रालय और एविएशन मनिस्टर ने भी ऑपरेशन गंगा के बारे में बताया।
ऑपरेशन से जुड़े लोगों के शेयर किया अनुभव
डॉक्यूमेंट्री में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, सहित नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी, राज्य मंत्री वीके सिंह और किरेन रिजिजू भी अपने-अपने अनुभव साझा करते नजर हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 17 जून को रात 8 बजे हिस्ट्री टीवी 18 पर टेलीकास्ट हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications