रूस से तनाव के बीच यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्रों ने बयां किए हालात, बोले- हालात चिंतापूर्ण

नई दिल्ली, 23 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए भारत ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों को निकालने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके लिए अतिरिक्त उड़ानों को शुरू किया गया है ताकि लोग सुरक्षित स्वदेश लौट सके। आज सुबह यूक्रेन से दिल्ली पहुंची फ्लाइट में लौटे भारतीय नागरिकों ने यूक्रेन के हालात पर अपने अनुभव साझा किए। एयर इंडिया के विशेष विमान से भारतीय नागरिक यूक्रेन की राजधानी कीव से दिल्ली पहुंचे। विमान से वापस लौटे अधिकतर छात्र हैं जोकि भारतीय दूतावास के सुझाव के बाद यूक्रेन से अस्थायी रूप से वापस लौटे हैं।

students

तनाव बढ़ रहा है

मंगलवार को एयरपोर्ट पर इन लोगों के इंतजार में परिवार वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। यूक्रेन में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे ध्रुव मल्होत्रा ने दिल्ली लौटने के बाद कहा कि फिलहाल यूक्रेन में हालात शांतिपूर्ण हैं, स्थित नियंत्रण में है। लेकिन तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से हमे लौटने का सुझाव दिया गया था। ध्रुव जोकि वृंदावन के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनके दोस्त भी जल्द वापस आएंगे। अगले कुछ दिनों में एयर इंडिया की कुछ और फ्लाइठ आनी हैं, जिन लोगों ने टिकट बुक किए हैं वह वापस आएंगे।

विशेष उड़ान शुरू

बता दें कि एयर इंडिया यूक्रेन से दिल्ली के लिए 24 और 26 फरवरी को भी विशेष उड़ान मुहैया करा रहा है, ऐसे में जो भारतीय नागरिक वापस आना चाहते हैं वह इस विमान से वापस आ सकते हैं। दिल्ली से यूक्रेन मेडिसिन की पढ़ाई करने गए मोहम्मद अल्फेज ने कहा कि यूक्रेन के लोगों में काफी ज्यादा तनाव है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन छात्र काफी चिंतित हैं। अब क्लास ऑनलाइन होगी, मेरी पढ़ाई पर इसका असर पड़ेगा क्योंकि प्रैक्टिकल भी प्रभावित होंगे। ह तभी वापस जा सकते हैं जब स्थिति सामान्य हो।

टिकट के दाम काफी ज्यादा

एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए मोहम्मद जीशान ने वापस आने के बाद कहा कि हमारे दोस्त जल्द ही वापस आएंगे। जब भी लोगों की टिकट बुक हो जा रही है लोग वापस आ रहे हैं। जो टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं वो काफी महंगी है। सोनीपत निवासी निकिता भी यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिए गईं थीं, दिल्ली वापस आने के बाद उन्होंने कहा कि टिकट के दाम 66 हजार रुपए से अधिक हैं, जोकि सामान्य रूप से 26 हजार रुपए की होती है। हमने किसी तरह टिकट के पैसे मैनेज किए, लेकिन दूसरों के लिए यह मुश्किलभरे हो सकते हैं। वहां कुछ बड़ी दिक्कत नहीं थी लेकिन सुरक्षा को देखते हुए लौटने का फैसला लिया।

फ्लाइट की संख्या कम

पटियाला के राजेश राणा जिनकी बेटी हर्षिता यूक्रेन में मेडिसिन की पढ़ाई के लिए गईं थीं, वह भी वापस लौट आईं हैं। राजेश राणा ने बताया कि वापसी के लिए बहुत ज्यादा फ्लाइट नहीं है। यह काफी महंगी हैं। अच्छा होता अगर और फ्लाइट भी उपलब्ध होती। टर्किश एयरलाइंस के विमान से वापस लौटे दिव्यम ने बताया कि हमे नहीं पता है कि सीमा पर हालात कैसे हैं। दूतावास की ओर से हमे वापस जाने का सुझाव दिया गया था, जिसके बाद छात्र वापस जाने लगे। अब क्लास ऑनलाइन होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+