लंदन कोर्ट से विजय माल्या को तगड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण का आदेश

Recommended Video

    Vijay Mallya को लाया जाएगा India, London Court ने दी मंजूरी, Arthur Jail होगा नया ठिकाना | वनइंडिया

    लंदन। भगौड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाया जाएगा। ब्रिटेन की अदालत ने विजय माल्या के खिलाफ फैसला सुनाते हुए भारत प्रत्यर्पण का आदेश दे दिया। बता दें विजय माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर भाग खड़ा हुआ था। हालांकि माल्या के पास अभी भी 14 दिन का समय है कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चैलेंज करने के लिए।

     UK court orders extradition of Vijay Mallya to India

    हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माल्या को तुरंत भारत नहीं लाया जा सकता है। क्योकि अगर माल्य निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चैलेंज करता है तो फिर वहां भी सुनवाई से गुजरना पड़ेगा। दूसरी ओर सीबीआई ने लंदन कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। सीबीआई की एक टीम आज सुनवाई में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची हुई है।

    लंदन कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि विजय माल्या को भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीआई की अपनी अंतर्निहित शक्तियां हैं. हमने इस मामले पर कड़ी मेहनत की। हम कानून और तथ्यों पर हमें विश्वास था। बता दें कि धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के मामले में माल्या पर भारतीय बैंकों के करीब 9,000 करोड़ रुपये बकाया हैं। ब्रिटेन में पिछले साल अप्रैल में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। अभी वह जमानत पर है।

    लंदन कोर्ट के शराब कारोबारी और भगोड़ा विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पण करने के फैसले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुशी जाहिर की है। जेटली ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन खास है। उन्होंने कहा कि भारत को धोखा देने वाला कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता है। ब्रिटेन न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। यूपीए के दौरान एक अपराधी को फायदा हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+