मनन मिश्रा कौन ? CJP ने उनके खिलाफ क्यों खोला मोर्चा, इस्तीफे के लिए कर सकती है आंदोलन, CJI से जुड़ा है विवाद
NALSAR University Controversy: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में बुलाए जाने के विरोध से शुरू हुआ विवाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा तक पहुंच गया है। छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला वापस लिए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने इसे युवाओं की जीत बताया है।
साथ ही पार्टी ने मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग के संकेत भी दिए हैं। आखिर कौन हैं मनन कुमार मिश्रा और CJP उनके खिलाफ क्यों हमलावर है, आइए समझते हैं पूरा मामला।

Who is Manan Mishra: कौन हैं मनन कुमार मिश्रा?
मनन कुमार मिश्रा देश के जाने-माने वकील हैं और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। कानून और न्याय से जुड़े मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। NALSAR विवाद में भी BCI की ओर से छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश सामने आने के बाद उनका नाम चर्चा में आया। हालांकि अब काउंसिल ने 2026 बैच के छात्रों के खिलाफ पूरी कार्यवाही बंद करने का फैसला किया है।
ये भी पढे़ं: CJP Protest: 'हमारा समय बर्बाद मत कीजिए', वायरल बयान पर CJI की सफाई, अब क्या कह दिया?
NALSAR विवाद में क्या हुआ था?
NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को बुलाए जाने को लेकर कुछ छात्रों की ओर से विरोध किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों की जांच और उनके वकील के तौर पर नामांकन को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस फैसले पर छात्रों और कानून जगत के कई लोगों की ओर से सवाल उठाए गए।
CJP ने मनन मिश्रा के खिलाफ क्यों खोला मोर्चा?
कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बार काउंसिल और उसके अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा पर सवाल उठाए। पार्टी का कहना था कि छात्रों के विरोध के आधार पर उनके करियर पर असर डालने वाली कार्रवाई उचित नहीं है। CJP के विरोध के बाद BCI ने अपना फैसला वापस ले लिया। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने इसे युवाओं की बड़ी जीत बताया और कहा कि जवाबदेही की लड़ाई अभी जारी रहेगी।
BCI ने क्यों वापस लिया अपना फैसला?
BCI ने अपने नए फैसले में कहा कि 2026 बैच के ज्यादातर छात्रों की इस पूरे मामले में कोई भूमिका नहीं थी। वरिष्ठ वकीलों, बार के सदस्यों, कानून छात्रों और अन्य लोगों की प्रतिक्रियाओं पर विचार करने के बाद काउंसिल ने कार्यवाही पूरी तरह बंद करने का फैसला किया। अब छात्रों के नामांकन पर रोक नहीं रहेगी और राज्य बार काउंसिल उन्हें बतौर वकील नामांकित कर सकती हैं। विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का रास्ता खुला रहेगा।
ये भी पढे़ं: Supreme Court: 'इग्नोर किया जाए', जस्टिस सूर्यकांत को गाली देने वाले दोनों लॉ छात्र गिरफ्तार, क्या बोले CJI ?
क्या मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग होगी?
BCI के फैसला वापस लेने के बाद CJP अब सीधे मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे का सवाल उठा रही है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या अब मनन मिश्रा के इस्तीफे का समय आ गया है। वहीं प्रवक्ता सौरव दास ने भी उनके इस्तीफे की मांग करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।


Click it and Unblock the Notifications
