सावधान! ये हैं भारत के फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट, एडमिशन से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री को लेकर मचे बवाल के बाद से यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) एक्शन में आ गई हैं। यूजीसी ने 21 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी (21 में से 8) उत्तर प्रदेश में है। इस लिस्ट में शामिल यूनिवर्सिटीज लंबे समय से चल रही है।

फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
दिल्ली
- वाराणसेय संस्कृत यूनिवर्सिटी, वाराणसी, जगतपुरी दिल्ली
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
- यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
- वोकेशन यूनिवर्सिटी
- एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
उत्तर प्रदेश
- महिला ग्राम विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होमियोपैथी, कानपुर
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़
- उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी, कोसीकलां मथुरा
- महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन यूनिवर्सिटी, प्रतापगढ़
- इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, खोड़ा माकनपुर, नोएडा
- गुरुकुल यूनिवर्सिटी,वृंदावन, मथुरा
मध्य प्रदेश
- केसखानी विद्यापीठ, जबलपुर
बिहार
- मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा, बिहार
कर्नाटक
- बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकाक, बेलगाम
केरल
- सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णट्टम केरल
तमिलनाडु
- डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी, पुत्तुर, त्रिची, तमिलनाडु
पश्चिम बंगाल
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
महाराष्ट्र
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर












Click it and Unblock the Notifications