UGC ने 20 यूनिवर्सिटीज को बताया फर्जी, दिल्ली और यूपी में सबसे ज्यादा
यूजीसी ने देश की 20 यूनिवर्सिटीज को फेक घोषित किया है।
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देश के 20 यूनिवर्सिटीज को आज फर्जी घोषित कर दिया। यूजीसी ने बताया कि फर्जी घोषित की गई इन यूनिवर्सिटीज को डिग्री देने का कोई अधिकार नही है। यूजीसी की जारी लिस्ट में दिल्ली के सबसे ज्यादा 8 संस्थान शामिल हैं।
दिल्ली में 8 फर्जी विश्वविद्यालय एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, भारतीय विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संस्थान, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉईमेंट एवं आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज, संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, व्यवसायिक यूनिवर्सिटी, भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान शामिल हैं।

इसके साथ ही यूपी में 4 विश्वविद्यालय पाए गए है, जिन्हें यूजीसी ने फर्जी घोषित किया है। गांधी हिंदी विद्यापीठ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी, भारतीय शिक्षा परिषद, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी हैं।
यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने बताया कि कई संस्थान ऐसे पाए गए जो यूजीसी अधिनियम के विरुद्ध विपरीत डिग्री दे रहे थे, ऐसे संस्थानों की डिग्रीयों की न तो कोई वैल्यू होती है और न ही हाई एजूकेशन के लिए मान्य होती है। इसलिए इन विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications