PM मोदी ने 18 हजार MSME को ट्रांसफर किए 500 करोड़ रुपये, कहा- लोकल उत्पादों को वैश्विक बनाने पर फोकस
पीएम मोदी ने उद्यमी भारत कार्यक्रम के दौरान (Udyami Bharat PM Modi) कहा कि सरकार MSME सेक्टर के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने 18 हजार MSME को 500 करोड़ रुपये डिजिटली ट्रांसफर भी किए।
नई दिल्ली, 30 जून : विज्ञान भवन में पीएम मोदी ने उद्यमी भारत कार्यक्रम के दौरान (Udyami Bharat PM Modi) रैंप योजना (RAMP Scheme) और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PM Employment Generation Program) के नए फीचर्स की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के अलावा कई उद्यमी भी मौजूद रहे। इन उद्यमियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पीएम मोदी ने सम्मानित भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर को विकसित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
Recommended Video

MSME सेक्टर बधाई का पात्र
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों और हर जिले और अद्वितीय स्थानीय उत्पादन होते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने उत्पादों को वैश्विक बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 18,000 एमएसएमई को 500 करोड़ रुपये से अधिक राशि डिजिटली हस्तांतरित करने के बाद कहा, एमएसएमई क्षेत्र बधाई का पात्र है।
GeM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, सरकार खरीदेगी उत्पाद
उन्होंने कहा कि आसान शब्दों में, अगर भारत आज 100 रुपये कमाता है, तो 30 रुपये हमारे एमएसएमई क्षेत्र के कारण आता है। हमारे लिए एमएसएमई का अर्थ है - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अधिकतम समर्थन... मैं अपने सभी एमएसएमई से जीईएम पोर्टल (GeM Portal) पर पंजीकरण करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन का लाभ बताते हुए कहा, पंजीकरण कराने से आपके उत्पाद सरकार खरीद सकेगी।
200 रुपये का ऑर्डर ! ग्लोबल टेंडर से मुक्ति
बकौल पीएम मोदी, सरकार ने फैसला लिया है कि 200 करोड़ रुपए तक के ऑर्डर के लिए कोई ग्लोबल टेंडर नहीं किया जाएगा। यह कुछ मायनों में एमएसएमई के लिए आरक्षण है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हम स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा, दूसरे देशों के साथ जुड़ाव के 3 स्तंभ हैं - व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट -
कौन हैं गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ? पाकिस्तान लिंक से St. Kitts केस तक, असम चुनाव में क्यों है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications