योगी आदित्यनाथ के लिए उद्धव ठाकरे के बिगड़े बोल, भाजपा पर कहा- 'बालासाहेब की तरह नहीं सहूंगा उसके पाप'

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि योगी भोगी हैं और उन्हें चप्पलों से पीटा जाना चाहिए। ठाकरे यहीं नहीं रुके और उन्होंने पार्टी पर भी जमकर हमला बोला।

मुंबई। भाजपा और शिवसेना के बीच विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले काफी वक्त से शिवसेना भाजपा पर एक के बाद हमला बोल रही है और अब पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि योगी भोगी हैं और उन्हें चप्पलों से पीटा जाना चाहिए। ठाकरे यहीं नहीं रुके और उन्होंने पार्टी पर भी जमकर हमला बोला।

Uddhav Thackeray

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बोलते हुए भाषा की मर्यादा भूल बैठे और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ को भोगी कहते हुए कहा कि उन्होंने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान खड़ाऊं पहन रखा था। ठाकरे ने कहा ये शिवाजी का अपमान है। उन्होंने कहा, 'ईश्वर के प्रतिरूप शिवाजी की प्रतिमा के सामने जाने से पहले खड़ाऊं उतारना उनके प्रति सम्मान जाहिर करना है और यह एक सामान्य प्रक्रिया है।'

ठाकरे ने आगे आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा, 'योगी ने ऐसा नहीं किया, उनसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है।' उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पापों को भले ही बाल ठाकरे ने सहन कर लिया हो, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे। पालघर लोकसभा सीट के लिए रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'बालासाहेब ने भाजपा के पापों को सहन किया। अब बहुत हो गया और मैं इसे आगे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करूंगा।' हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शिवसेना वो पार्टी नहीं रही, जिसे बाल ठाकरे ने बनाया था।

इसपर उद्धव ठाकरे ने कहा, 'भाजपा भी अब वो पार्टी नहीं रही जो अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाई थी। अब ये मोदी की भाजपा हो गई है।' बाल ठाकरे ने कहा कि आज की भाजपा में उन्हें हिंदुत्व के वो आदर्श नहीं दिखते जो पहले हुआ करते थे।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 4 साल पूरे, कांग्रेस आज मनाएगी 'विश्वासघात दिवस'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+