मोदी सरकार के 4 साल पूरे, कांग्रेस आज मनाएगी 'विश्वासघात दिवस'
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 4 साल पूरे हो चुके हैं और इसी के विरोध में कांग्रेस ने आज देश भर में 'विश्वासघात दिवस' मनाने का निर्णय लिया है। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज शनिवार को जब एनडीए की सरकार के चार साल पूरे हुए हैं तो कांग्रेस ने देश के करीब 20 अलग-अलग शहरों में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। राज्यसभा विपक्ष नेता गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला जैसे दिग्गज कांग्रेसी राजधानी दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस का नेतृत्व करेंगे।

पार्टी ने राज्यों में एआईसीसी के प्रेसिडेंट को प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए कहा है और राज्य इकाइयों को जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कहा है। कांग्रेस के सीनियर नेता और वकील कपिल सिब्बल व अभिषेक मनु सिंघवी भुवनेश्वर और मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस का मौर्चा संभालेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर हमला बोलने के लिए कांग्रेस के पास कई मुद्दे है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के आसमान छुते प्रमुखता से उठाएंगे। देश में तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल, अखिल असम छात्र संघ (एएएसयू), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और बिजू जनता दल (बीजेडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications