कांग्रेस-NCP-शिवसेना की बैठक खत्म, शरद पवार ने कहा, उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले CM

Recommended Video

    Maharashtra: बैठक से बाहर निकल कर Sharad Pawar बोले- Uddhav के नाम पर बनी सहमति | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की बैठक खत्म हो चुकी है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे मीटिंग से निकल गए हैं। बैठक से बाहर निकले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कर दिया है कि, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि, अभी और बैठकें होंगी। तीनों दलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है।

    Uddhav Thackeray to lead Maharashtra government: Sharad Pawar

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मीडिया से कहा कि, बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई। हमारी प्राथमिकता यह है कि सरकार पूरे 5 साल चले। इस बैठक में सरकार की लीडरशिप को लेकर चर्चा हुई और उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन गई। कुछ मुद्दों पर चर्चा अभी भी जारी है जिसको लेकर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थिति साफ की जाएगी। बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। हालांकि कुछ मुद्दों पर बात होनी अभी बाकी है।

    शरद पवार के बयान के बाद यह बात तकरीबन तय हो गई है कि शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि राज्यपाल के पास सरकार गठन के दावे को लेकर स्थिति अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कल तीनों दलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की संभावना है जिसमें सरकार गठन के दावे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। उधर मुंबई में कांग्रेस-NCP-शिवसेना की बैठक खत्म हो गई है। थोड़ी देर में सरकार को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि, पहली बार तीनों पार्टियों के नेता एक साथ बैठे हैं और सरकार को लेकर चर्चा हुई है। हम नहीं चाहते कि तीनों पार्टियों के बीच किसी भी मुद्दे पर गतिरोध हो। हालांकि उन्होंने परिणाम सकारात्मक होने की बात कही है। उधर सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना को सीएम पद के साथ 16, कांग्रेस को 12 मंत्रालय पद मिल सकते हैं। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर अभी चर्चा चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+