'लापरवाह जनता' से नाराज हैं CM उद्धव, कहा- सुनामी की तरह होगी कोरोना की दूसरी लहर

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला है। महाराष्ट्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। तमाम चेतावनियों के बाद बाजारों में लगातार भीड़ उमड़ रही है। साथ ही लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के दिख रहे हैं, जिस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताई है। सीएम उद्धव के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर सुनामी की तरह होगी, अगर लापरवाही ऐसे ही जारी रही तो तीसरी लहर भी आ सकती है।

cm

Recommended Video

    Coronavirus In India : कोरोना के बढ़ते केस से नाराज SC,Gujarat-Delhi सरकार को फटकार |वनइंडिया हिंदी

    सीएम उद्धव के मुताबिक त्योहारों का सीजन बीता गया है। सभी ने बड़ी ही सावधानी से त्योहार मनाए। इस दौरान दिवाली पर उन्होंने पटाखे नहीं जलाने की अपील की थी, सभी ने उसको माना जिससे आज कोरोना महामारी नियंत्रण में है। ठाकरे ने आगे कहा कि मैं जनता से थोड़ा नाराज हूं। मैंने पहले ही कह दिया था कि दिवाली बाद बाजारों में भीड़ होगी, ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन कई लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि मैंने बाजारों में कई ऐसे लोगों को देखा, जिन्होंने मास्क तक नहीं पहना था। इतना लापरवाह नहीं बनना चाहिए वरना हालात खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली हो या अहमदाबाद आप कहीं भी देख लें, जहां पर कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर आई है, वो सुनामी की तरह एकदम मजबूत है। जिस वजह से कई शहरों में रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?
    वहीं राज्य में फिर से लॉकडाउन पर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। हम अगले 2-3 दिनों तक स्थितियों का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद लॉकडाउन को लेकर फैसला किया जा सकता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि दिवाली के दौरान भीड़ ऐसे इकठ्ठा हो गई थी जैसे कोरोना भीड़ से ही खत्म हो जाएगा। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर आ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+