भव्य होगा उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह, 70 हजार कुर्सियां, कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र में एक महीने से जारी सियासी ड्रामे बाद शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रही हैं। मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को सर्वसम्मति से 'महा विकास अघाड़ी' का नेता चुना गया और वे गुरुवार शाम 6:40 बजे शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री बन रहा है। शिवसेना इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में कोई कमी बाकी नहीं रखना चाहती है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

70 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं

70 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं

शिवाजी पार्क में बुधवार शाम 6.40 बजे होने वाले उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मेहमानों की लंबी-चौड़ी लिस्ट तैयार की गई है। शिवाजी पार्क में इसके लिए करीब 70 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। वहीं एक बड़ा मंच भी तैयार किया जा रहा है। यहां पर भी सौ कुर्सियां लगाई जा रही हैं। बड़ी संख्या में शिवसेना के समर्थक भी वहां मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के सभी सीएम हो सकते हैं समारोह में शामिल

कांग्रेस के सभी सीएम हो सकते हैं समारोह में शामिल

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। इनमें गैर-एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी दिखाई देंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ सभी कांग्रेस मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा जाएगा। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा को भी न्योता भेजा सकता है। साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को न्योता भेजा जाएगा।

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

वहीं, ऐसी खबरें आ रही हैं कि राहुल गांधी का कल मुंबई का कोई कार्यक्रम नहीं है। शिवसेना इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारियों में जुटी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बीजेपी नेताओं को न्योता भेजा जाएगा। हालांकि, अभी ये पूरी तरह तय नहीं हो पाया है। वहीं, बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+