मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे की पहली कैबिनेट बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी कैबिनेट की पहली बैठक की। सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई। इस बैठक में उद्धव ठाकरे की कैबिनेट के तमाम सदस्य हिस्सा लेने पहुंचे थे। माना जा रहा है कि इस बैठक में ठाकरे सरकार किसानों के लिए कुछ अहम फैसले ले सकती है। शपथ समारोह के बाद उद्धव ठाकरे ने गुरुवार रात पहली कैबिनेट की बैठ की। जिसमें अजित पवार भी मौजूद रहे। इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य को लेकर कई नीतिगत फैसले लिए हैं। सीएम ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ किला के संरक्षण के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है।

uddhav thackeray

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि, यह आम जनता की सरकार है। हमारी सरकार में राज्य का कोई भी वर्ग अलग-थलग महसूस नहीं करेगा। उद्धव ठाकरे ने बताया कि, हमने कैबिनेट मीटिंग में किसान की समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा की। बिना मौसम बरसात से किसानों को दिक्कतें हुई हैं। इसके लेकर सरकार जल्द ही महत्वपूर्ण फैसले लेगी। ठाकरे ने कहा कि, मुख्य सचिव किसानों की स्थिति पर 1-2 दिन में जानकारी देंगे और उसके बाद उनके लिए बड़ा ऐलान होगा।उन्होंने रायगढ़ के शिवाजी किले के संवारने का ऐलान किया। शिवाजी किले के लिए 20 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+