एक मंच पर नजर आए उद्धव ठाकरे और नारायण राणे, एक दूसरे पर जमकर कसे तंज
मुंबई, अक्टूबर 09: कट्टर-राजनीतिक दुश्मन माने जाने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने हाल ही में एक कार्यक्रम में मंच साझा किया। इस दौरान वे एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष करते नजर आए। शनिवार को सिंधुदुर्ग जिले के चिपी में एक हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर दोनों नेता पहुंचे थे। पहले दोनों शिवसेना में साथ थे लेकिन राणे के पार्टी छोड़ने के बाद शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे से उनके रिश्तों में तल्खी आ गई।

इस पर तिलमिलाए उद्धव ठाकरे ने राणे को याद दिलाया कि, बालासाहेब ठाकरे को झूठ बोलना पसंद नहीं था ... कई बार ऐसे लोगों को शिवसेना से बाहर कर दिया गया था। वह (बाल ठाकरे) कहते थे, 'भले ही सच हो कड़वा, कृपया उसे कहो। मुख्यमंत्री ठाकरे ने दूसरी व्यंग्यात्मक चोट करते हुए विख्यात सिंधुदुर्ग किले का उल्लेख किया और लोगों को याद दिलाया कि इसे शिवाजी ने बनाया था। उन्होंने चुटकी ली कि या कोई कहेगा कि मैंने किया।
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि, आप (राणे) मंत्री हैं... तो क्या हुआ अगर यह (राणे का पद) 'सूक्ष्म और लघु' है। यह एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो है, और आप इसका उपयोग महाराष्ट्र को लाभ पहुंचाने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चिपि में हेलीपोर्ट होना चाहिए जिसका इस्तेमाल पर्यटन के लिए किया जा सकता है।
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राणे को इस साल अगस्त में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनकटिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिन्हें बाद में अदालत ने जमानत दे दी थी। एक दूसरे के धुर विरोधी राज्य के मुख्यमंत्री ठाकरे और केंद्रीय मंत्री राणे शिवसेना से अगल होने के बाद पहली बार एक साथ मंच साझा करते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications