राहुल गांधी की विवादित पादरी से मुलाकात पर कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ये भाजपा की 'विशिष्ट शरारत'
नई दिल्ली, 10 सितंबर। तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के वायरल वीडियो और राहुल गांधी से उनकी मुलाकात के बाद आरोपों से घिरने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल अब झूठ फैला रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ये सब किया जा रहा है। इसके पीछे भाजपा का हाथ है। वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया जा रहा है।

विवादित बयान देने वाले तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के विवादित बयान और राहुल गांधी के मुलाकात के बाद वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सफाई दी है। पार्टी की ओर से कहा गया, 'यह पूरी तरह से फर्जी वीडियो है।' न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ' जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसका ट्वीट से कोई लेना-देना नहीं है। यह 'भारत जोड़ो' की भावना को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा विशिष्ट शरारती झूठ है।
जयराम रमेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'हम लोगों को एकजुट करने और लोगों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण के कारण भारत टूट रहा है। भाजपा बांटने का काम कर रही है जबकि है और कांग्रेस एकजुट होती है। भाजपा एकरूपता में विश्वास करती है जबकि कांग्रेस एकता। भाजपा भारत की विविधता को खारिज करती है लेकिन कांग्रेस भारत की विविधता का जश्न मनाती है।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की भावना को नुकसान पहुंचाने का एक प्रयास है।
जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ी यात्रा भगवान हनुमान की तरह है जो कांग्रेस पार्टी के पुनरुद्धार के लिए 'संजीवनी'लाएगी। हम दृढ़ संकल्पित हैं कि यह भारत जोड़ी यात्रा एक बड़ी सफलता होगी, यह नई राजनीतिक संस्कृति का निर्माण करेगी और यह कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करेगी। भारत को एक मजबूत जीवंत कांग्रेस की जरूरत है और भारत जोड़ी यात्रा 'संजीवनी' बनाने के लिए हनुमान है।
राहुल गांधी की विवादित पादरी से मुलाकात को वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वीडियो का ऑडियो में रिकॉर्ड किए गए वीडियो से कोई संबंध नहीं है। ऑडियो में रिकॉर्ड की गई किसी भी चीज से कोई संबंध नहीं है। यह विशिष्ट भाजपा की शरारत है जो भारत जोड़ी यात्रा के सफल शुभारंभ के बाद और अधिक हताश हो गई है, जो इस तरह की भावना पैदा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications