जानिए मोदी सरकार के 2 साल में आए उतार-चढ़ाव को
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नरेन्द्र मोदी की सरकार को आज 2 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस मौके पर अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली सरकार के सामने सवाल भी कम नहीं हैं। तो आईए आपको नरेन्द्र मोदी सरकार के 2 साल के कार्यकाल में हुए उतार-चढ़ाव के बारे में बताते हैं। BJP कहे 'जरा मुस्कुरा दो', Congress बोली 'दो साल, बुरा हाल'

कम हुआ भ्रष्टाचार
मोदी सरकार के दो साल में जो सबसे अहम बात है वो ये है कि इस 2 साल में भ्रष्टाचार में कमी आई है। यूपीए के दूसरे शासन में दूसरे साल में भ्रष्टाचार के कई मुद्दे सामने आए थे। हालांकि विपक्ष विजय माल्या के मामले को लेकर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश में लगी हुई है और माल्या के लंदन फरार होने को मोदी सरकार की विफलता बता रही है। मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले को भी मोदी सरकार से जोड़ा जा रहा है।
विदेश नीति
मोदी सरकार की साफ छवि में सबसे अहम भूमिका विदेश नीतियों का रहा है। ये अलग बात है कि नेपाल मामले में मोदी सरकार थोड़ी फेल हुई लेकिन यह एक अपवाद मात्र है। पीएम मोदी की राजनीति के चलते विदेशों में भारत को एक अलग पहचान मिली है। मोदी सरकार ने भारत को रूस और अमेरिका के बराबर में खड़ा कर दिया।
सामाजिक और आर्थिक उन्मूलन
मोदी सरकार की तीसरी सबसे बड़ी सफलता देश के सामाजिक और आर्थिक दशा को उपर ले जाना है। स्वच्छ भारत और मेक इन इंडिया जैसे अहम अहम कार्यक्रम भी मोदी सरकार की सफलता है। हालांकि इनमें से कई पहल पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मोदी सरकार की नीतियों ने देश के ऊंचाई पर पहुंचाया है।
पिछली सरकार की अच्छी नीतियों को लेकर पहल
मोदी सरकार ने पिछली सरकार की अच्छी नीतियों को भी आगे लेकर बढ़ी। उदाहरण के तौर पर आधार कार्ड। मोदी सरकार ने आधार कार्ड को मनरेगा स्कीम के तहत जोड़ दिया।
सब्सीडी
मोदी सरकार ने कृषि विकास के लिए कई मुख्य चीजों पर सब्सीडी देकर किसानों के चिंता को कम किया है।
कुछ खास उपलब्धियां
- न्यूनतम शासन और अधिकतम प्रशासन का वादा
- पहली बार मंत्रिमंडल में 7 महिला कैबिनेट मंत्री
- स्वच्छ भारत और मेक इन इंडिया अहम कार्यक्रम
- जनधन योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- गांवों में बिजली के लिए ग्राम ज्योति योजना
- रेडियो पर शुरू की मन की बात
- एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की योजना
- बीपीएल परिवारों को गैस सिलिंडर देने की पहल
- कोयला खदानों और स्पेक्ट्रम की नीलामी
- फ़ौजियों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना












Click it and Unblock the Notifications