BJP कहे 'जरा मुस्कुरा दो', Congress बोली 'दो साल, बुरा हाल'
2014 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों में अप्रत्याशित जीत हासिल कर बतौर पीएम नरेंद्र मोदी को कुर्सी पर बिठाया गया। लेकिन इसके बाद कांग्रेस लगातार अपने अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद करती नजर आई।
पढ़ें- कांग्रेस ने रखा एक लाख का ईनाम

हाल ही में पांच राज्यों में से बीजेपी और कांग्रेस के परिणामों को देखने के बाद साफ तौर पर मजबूत और कमजोर का आंकलन किया जा सकता है। बहरहाल भारतीय जनता पार्टी अपने दो साल के कार्यकाल के पूरे होने पर जरा मुस्कुरा दो पंक्ति के प्रयोग के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस खेमा बीजेपी की तमाम योजनाओं का धता साबित करने के लिए भी तैयारियों में जुट गया है।
ये है कांग्रेस का मास्टर प्लान!
भाजपा सरकार ' जरा मुस्करा दो' कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जबकि कांग्रेस पहले से ही 'दो साल, बुरा हाल' के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। टि्वटर पर 'दो साल, बुरा हाल' के जरिए सरकार की नीतियों की आलोचना की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस खुद को बेहतर और भाजपा के दामन में दाग चस्पा करते हुए एक बुकलेट प्रकाशित कराएगी। जिसमें मौजूदा एनडीए सरकार की योजनाओं पर सवाल किए जाएंगे। विजय माल्या समेत ललित मोदी, व्यापमं का जिक्र भी इस पुस्तक में होगा।
जनता का क्या है कहना?
हमने दोनों बातों का जिक्र जनता के सामने किया और उनसे इस मामले में उनकी राय जानने की कोशिश की। वन इंडिया के साथ लोगों ने जो शेयर किया वो आप भी जानें।
लखनऊ के रहने वाले शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दो साल बुरा हाल....ये पंक्तियां देश के लिहाज से कहना चाहती है या फिर खुद की स्थिति को दर्शा रही है। कहीं न कहीं कांग्रेस को अपनी बुकलेट में अगस्टा वेस्टलैंड घोटाले, नेशनल हेराल्ड आदि मामलों पर भी अपनी भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए।
दिल्ली की मान्यवी ने कहा कि यदि विपक्ष के रूप में कांग्रेस है तो उसका तो ये फर्ज बनता है। लेकिन अपने दामन में लगे दागों को अच्छे बताकर दूसरों के काम काज पर सवाल उठाना, वो भी तब जब अस्तित्व धूमिल हो चुका है। शायद गलत है। पहले कांग्रेस को खुद को स्टेबल करने के बारे में विचार करना चाहिए। क्योंकि जब पीके जैसे चर्चित रणनीतिकार कांग्रेस को जीवन दे पाने में कहीं न कहीं असहज दिख रहे हैं तो वास्तव में कांग्रेस के लिए ये चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications