कश्मीर: अनंतनाग में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतारा, मुठभेड़ खत्म

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों की पहचान कर ली गई है। दोनों आतंकी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के थे। आतंकवादियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में की गई है।

Two terrorists kiied in encounter with security forces at Anantnag in jammu kashmir

मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। अनंतनाग जिले के चलान लरनू इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया था। गौरतलब है कि हफ्ते भर पहले कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े थे।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में वर्तमान समय मे 275 आतंकी मौजूद हैं। इनमें से लगभग 75 विदेशी आतंकवादी हैं और अन्य स्थानीय हैं। ये संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले साढ़े 5 महीनों में केवल 40 स्थानीय लोग ही आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं, जो कि पहले के आधे से भी कम है।

इससे पहले 18 मई को पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में पिछले साल जवान औरंगजेब का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाला एक आतंकी समेत तीन आतंकी मारे गए। 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को पुलवामा के कालामपोरा गांव में उनकी निजी गाड़ी से 14 जून को अपहरण कर लिया गया था। वो पुंछ जिले में अपने परिवार के साथ मिलकर ईद मनाने जा रहे थे। उनका शव अगले दिन पुलवामा के गुसू गांव में मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+