जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में जैश के आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, युवाओं को बरगलाने का करते थे काम
नई दिल्ली। Jaish-e-Mohammed terrorist arrest जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों जैश के आतंकियों के मददगार हैं और इनके पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। आपको बता दें कि ये ऑपरेशन राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा चलाया गया था।

घाटी के युवाओं को आतंकी बनाने के लिए कर रहे थे काम
जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर बांदीपोरा पुलिस ने इन दोनों संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की। ये दोनों देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और घाटी में युवाओं को बरगलाने का काम करते थे। पुलिस ने बताया है कि ये दोनों युवाओं को झूठे बयानों से प्रभावित करते थे और हथियार उठाने की सीख देते थे। पुलिस ने बताया है कि इन दोनों को घाटी के युवाओं को आतंक की राह पर लाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
पिस्टल और ग्रेनेड किए बरामद
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इनपुट के आधार पर 13 राष्ट्रीय राइफल के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और अब्दुल माजिद खान को निवासी क्रालपोरा बांदीपोरा से गिरफ्तार कर लिया। माजिद के पास से पिस्टल, तीन ग्रेनेड और दस कारतूस बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications