सोसाइटी के अंदर जाने से रोका तो दबंगों ने गार्ड्स को लाठी-डंडों से पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर से दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। यहां एक प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटी में जब गार्ड ने व्यक्ति को भीतर गाड़ी खड़ी करने से रोका तो वह कुछ लोगों के साथ वापस आया और गार्ड के साथ जमकर मारपीट की। जानकारी के अनुसार रविवार को जब प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटी में रात को सात से आठ लोग आए और गार्ड के साथ जमकर मारपीट की। दरअसल इससे पहले जब एक व्यक्ति यहां आया तो तो गार्ड ने गाड़ी को सोसाइटी के भीतर पार्क करने से मना कर दिया था। जिसके बाद इन लोगों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से इन दोनों ही सेक्युरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। इन लोगों ने गार्ड रूम को भी तोड़ डाला। दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा वाकया यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

goons

यह घटना रविवार की है, जब ओमवीर सिंह नाम का व्यक्ति जोकि अपने किसी जानने वाले से मिलने के लिए गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक के प्रोव्यू लबोनी हाई राइज में गया था। पुलिस ने बताया कि ओमवीर सिंह अपनी एसयूवी कार को सोसाइटी के अंदर ही पार्क करना चाहता था। लेकिन जब गार्ड ने ऐसा करने से रोका तो ओमवीर सिंह गार्ड से बहस करने लगा, जिसके बाद उसने गार्ड को धमकी दी और अंदर चला गया। इसके बाद रविवार की रात तकरीबन 9.25 बजे 7-8 लोग हथियार और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गार्ड पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने गार्ड के सिर पर भी हमला किया। जैसे ही सिक्योरिटी सुपरवाईजर बैकअप के लिए फोन करने कमरे में गया तो इन लोगों ने ककमरे के शीशा, कंप्यूटर और अन्य सामान को तोड़ दिया। यही नहीं हमलावरों ने बूम बैरियर को भी तोड़ दिया। इसके बाद अन्य गार्ड्स को भी इन लोगों ने बुरी तरह से पीटा और मौके स फरार हो गए। घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन हम जल्द ही हमलावरों को पकड़ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+