दो युवकों की मौत के बाद घाटी में फिर माहौल हुआ तनावपूर्ण

श्रीनगर। कश्‍मीर घाटी में पिछले एक माह में बिगड़ी हुई स्थिति थोड़ी संभलती हुई नजर आ रही थी लेकिन बुधवार को माहौल फिर से गर्म हो गया है। यहां पर दो और युवकों की मौत की खबरें हैं जिनमें से एक श्रीनगर और एक दक्षिण कश्मीर का पुलवामा जिला है। इन दो मौतों के बाद अब घाटी में पिछले एक माह में हुई मौतों की संख्‍या 53 हो गई है।

kashmir-unrest

एटीएम के सिक्‍योरिटी गार्ड की मौत

श्रीनगर के छतबल इलाके में सड़कों पर निकल आए। यहां पर एक एटीएम के गार्ड रियाज अहमद खान का शव रहस्‍यमयी परिस्थितियों में पाया गया। खान का शव श्री महाराजा हरि सिंह हास्पिटल के बाहर मिला था।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खान को सिक्‍योरिटी फोर्सेज ने गोली मारी है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि खान को करीब से पैलेट गन से शूट किया गया। उसके पेट में काफी गहरा घाव था।

दक्षिण कश्‍मीर में फिर से माहौल गर्माया

वहीं दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा मंगलवार रात को एक ना‍गरिक की गोली लगने से मौत हो गई है। इसके बाद से यहां पर स्थिति काफी तनावपूर्ण है। खबरों के मुताबिक एडीशनल डिप्‍टी कमिश्‍नर (एडीसी) के सिक्‍योरिटी गार्ड ने उसकी हत्‍या की है।

इस व्‍यक्ति का नाम फारुख अहमद है और इसे रामबन के पास एडीसी बाबू राम के गोली मारने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ ने लेथपोरा इलाके में एडीसी की कार रोकने की कोशिश की और तभी बाबू राम ने गोली चला दी। बुधवार को बाबू राम के जनाजे में हजारों की संख्‍या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

वानी की मौत के बाद से हालात बेकाबू

भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और पुलिस को भीड़ नियंत्रण के लिए आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से ही कश्‍मीर घाटी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+