ओडिशा के बालासोर में गेम खेलते वक्त फटी मोबाइल की बैटरी, दो भाई हुए गंभीर रूप से घायल
भुवनेश्वर, दिसंबर 18। ओडिशा के बालासोर जिले में मोबाइल फोन की बैटरी फटने की वजह से 2 नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो में से एक लड़के को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे लड़के की हालत बिगड़ने की वजह से उसे कटक के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना बालासोर जिले के धोबसिला गांव की है।

गेम खेलते वक्त हुआ हादसा
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, मोबाइल फटने की ये घटना शनिवार सुबह की है। धोबसिला गांव में दो भाई मोबाइल में गेम खेल रहे थे। गेम खेलते-खेलते मोबाइल की बैटरी फट गई, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार को एमपी से भी आई थी ऐसी घटना सामने
आपको बता दें कि ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले से सामने आई थी, जहां 15 साल का एक छात्र मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास ले रहा था। क्लास लेते-लेते उसका मोबाइल फट गया और उसके चेहरे और काम का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल छात्र 8वीं कक्षा में पढ़ता है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications