दुनिया में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 20 लाख के पार, 30 दिन में 10 गुना बढ़े मामले

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है। वहीं अब तक इससे 1.26 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। जिस रफ्तार से दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ रहा है, उससे सभी देश परेशान हैं। वहीं इन सबके बीच एक राहत भरी खबर भी है। अब तक दुनिया में 4.85 लाख मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिस वजह से मौजूदा वक्त में एक्टिव केस की संख्या 13,92,627 ही है।

corona

पिछले एक महीने की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना के केस दस गुना बढ़े हैं। कोरोना के आंकड़े जारी करने वाली साइट www.worldometers.info के मुताबिक 15 मार्च को दुनिया में कुल 1,69,511 मरीज थे, जबकि अब 15 अप्रैल को इनकी संख्या 20 लाख को पार कर चुकी है। वहीं 15 मार्च को जहां दुनिया में 6520 मौतें कोरोना वायरस की वजह से हुई थी, वहीं ये आंकड़ा अब 1.26 लाख पहुंच गया है।

corona

यह भी पढ़ें: IMD: कोरोना संकट के बीच आई अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा Monsoon, जमकर बरसेंगे बादल

अमेरिका और स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित
चीन में शुरू हुए कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित हुआ है। अमेरिका में अभी तक 6.14 लाख केस सामने आए हैं। वहीं 26 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं। यही हाल रहा तो जल्द ही वहां आंकड़ा दस लाख को पार कर जाएगा। अमेरिका के बाद स्पेन में सबसे ज्यादा 1.74 लाख मरीज सामने आए हैं। यहां मौत का आंकड़ा 18 हजार को पार कर गया है।

भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बेहतर
भारत में कोरोना तेज रफ्तार से पैर पसार रहा है, लेकिन अभी तक भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। भारत में अभी तक 11 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं 377 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में भारत की स्थिति अभी अमेरिका, स्पेन की तुलना में काफी अच्छी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+