दिल्ली में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजीश का शक

नई दिल्ली। नॉर्थइस्ट दिल्ली इलाके में शुक्रवार को अज्ञात लोगों द्वारा दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने जिनको गोली मारी है पुलिस ने उसकी पहचान खुर्वेश और कांची के रूप में किया है, ये दोनों ही नंद नगरी के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्वेश भी अपराधी प्रवृत्ति का था और दिल्ली में 41 केसों में उसका नाम था। पुलिस ने कहा कि खुर्वेश के चरित्र पर सवाल उठते रहे हैं। जबकि पुलिस ने कहा कि कांची के संबंध में पुलिस जांच में जुटी है।

Two men shot dead in northeast Delhi,Two accused identified

पुलिस ने बताया है कि उसको घटना के संबंध में शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि गोली की घटना के बाद पीड़ित को गुरु तेज बहादुर अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि घटना का मौका मुआयन करने के बाद ऐसा लगता है कि बदमाशों ने सात से आठ राउंड गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि उसके अंदेशा है कि इस घटना के पीछे कोई आपसी रंजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपी की पहचान भी हो गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में क्राइम की घटना में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां तक की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में क्राइम को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। हालांकि केजरीवाल के ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से भी ट्वीट किया गया जिसमें बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में जो भी हत्याओं के मामले सामने आए हैं, वह व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में रेप की घटनाओं पर बोले भाजपा सांसद, विपक्षी करा रहे इस तरह की घटनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+