यूपी में रेप की घटनाओं पर बोले भाजपा सांसद, विपक्षी करा रहे इस तरह की घटनाएं
संत कबीर नगर। यूपी में संत कबीर नगर से बीजेपी सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने प्रदेश में हो रही रेप की घटनाओं पर बेतुका बयान दिया है। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि रेप की घटनाएं विपक्ष और महागठबंधन के द्वारा कराई जा रही है। प्रदेश में अपराध की घटनओं के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि विपक्ष बौखला गया है इसलिये ऐसा कृत्य करवा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कार्य कर रही है। सांसद प्रवीण निषाद ने यह बयान मेंहदावल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सवाल पर दिया।
यूपी के मंत्री का विवादित बयान
यूपी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रेप के बढ़ते मामलों पर इसी महीने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के साथ रेप तो होता है, लेकिन बालिग या शादीशुदा महिलाओं के रेप के मामले शक के घेरे में रहते हैं। मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अलीगढ़ व हमीरपुर में हुए रेप के मामले किए गए प्रश्न पर कहा, नाबालिग बच्चियों का रेप होता है, लेकिन 30-35 साल की महिलाओं के रेप के मामले अधिकतर प्रेम प्रसंग होते हैं और बालिग का सात-आठ से प्रेम प्रसंग मामला, बाद में रेप का मामला उठता है।












Click it and Unblock the Notifications