पश्चिम बंगाल: गाय ले जाते दो लोगों को भीड़ ने रोका, पीटकर मार डाला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भीड़ ने गो तस्करी के आरोप में दो लोगों को पीटकर मार डाला। ये दोनों पिकअप वैन में गायों को लेकर जा रहे थे। हत्या के बाद से ही इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

पश्चिम बंगाल: गाय ले जाते दो लोगों को भीड़ ने रोका, पीटकर मार डाला

घटना जलपाईगुड़ी के बरहोरिया गांव की है। पुलिस के मुताबिक अनवर हुसैन और हाफिजुल शेख नाम के दो युवक पिकअप वैन में गायों को लेकर जा रहे थे जिन्हें खुद को गोरक्षक कहने वाले कुछ लोगों ने रोक लिया। इन लोगों ने पिकअप वैन में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और दोनों युवकों को गाड़ी से उतारकर उनकी बुरी तरह पिटाई करनी शुरू कर दी।

हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को छुड़ाया और उन्हें अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की हत्या के बाद से ही इलाके में तनाव बना हुआ है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी राज्यों से गोरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने को कह चुके हैं। खुद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई मंचो से इन असमाजिक शक्तियों के खिलाफ लड़ने का वचन दे चुकी हैं लेकिन इन सबके बावजूद गोरक्षकों पर कहीं भी कार्रवाई होतो नहीं दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+