अजीबोगरीब हादसा हुआ सीसीटीवी में कैद, तीन वाहनों की टक्कर में 2 की मौत
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक और 2 दोपहिया वाहनों के बीच भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हुई है। यह घटना चऱ्होली इलाके में घटी है। इस घटना में एक महाविद्यालय का छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। कैलाश राव साहेब काले (उम्र 38) और किरण सुरेश सावंत (उम्र 32) दोनों मृत व्यक्तियों का नाम हैं। घायल हुए छात्र का नाम संकेत पिल्लै है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चऱ्होली इलाके में दो टूव्हीलर और ट्रक की भिड़ंत हुई है जिसमें दो लोगों की मौत हुई और एक घायल हुए हैं। यह घटना बीके आलंदी रोड पर हुआ है। कैलाश और किरण एक बाइक पर सवार थे। ट्रक को ओवरटेक कर आगे जा रहे थे। तभी अचानक संकेत पिल्लै गलत मार्ग से सामने आया। इसी बीच दोनों टूव्हीलर और ट्रक एक-दूसरे से टकरा गए।
इसमें टूव्हीलर पर सवार ट्रक के टायर के नीचे आने से कैलाश काले और किरण सावंत की घटनास्थल पर मौत हो गई है। संकेत पिल्लै गंभीर रूप से घायल हुआ हैं जिसे यशवंत राव चव्हाण अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications