दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में 2 जवान जख्मी
नई दिल्ली: पिछले कई महीनों से नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज कर रखा है। इस दौरान उनके कई कमांडर भी मारे गए हैं। जिस वजह से बौखलाए नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर IED के जरिए सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें दो जवान घायल हो गए। इस दौरान नक्सलियों की दो और साजिशों को जवानों ने नाकाम कर दिया।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक कालेपाल इलाके में नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था। इस दौरान हुए ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए। इसके बाद वहां से 6 IED को बरामद किया गया। जिसमें 3 कालेपाल और 3 मरजूम से मिली। इन IED को भी जवानों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया गया था। बाद में बम निरोधक दस्ते ने सभी को डिफ्यूज कर दिया। वहीं नक्सलियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
पिछले महीने भी किया था हमला
जून के अंतिम हफ्ते में दंतेवाड़ा जिले के बेचली क्षेत्र में मौजूद सीआईएसएफ कैंप से गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों की पिटाई की और पत्थर से एक एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) का सिर फोड़ दिया। नक्सली जवानों की वॉकी-टॉकी भी लूटकर फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications