सुषमा स्वराज की पहल से नाइजीरिया से छुड़वाए गए हिमाचल प्रदेश के दो बंधक
शिमला। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व कांगड़ा के सांसद शांता कुमार के प्रयासों से पिछले चार माह से नाइजीरिया में फंसे दो हिमाचली युवक वापस वतन लौट आये हैं। वतन वापसी के बाद उनके परिवारों में भी खुशी लौट आयी है। अपनी रिहाई व वतन वापसी के बाद दोनों युवक अपने परिजनों सहित कांगड़ा के सांसद शांता कुमार का आभार प्रकट करने के लिये पालमपुर में उनके आवास पर मिले। सुधीर कुमार निवासी नगरोटा रमेहड़, अतुल शर्मा रक्कड़ ने कहा कि उन्हें नई जिंदगी मिली है।

दोनों युवकों को नाइजीरिया के शहर लागोस की बंदरगाह में पिछले 4 माह से एक व्यावसायिक समुद्री जहाज से बेवजह नजरबंद करके रखा गया था। पिछले दिनों युवकों के परिजन पालमपुर में भाजपा सांसद शांता कुमार से मिले थे, उनकी सकुशल वतन वापसी में मदद की गुहार लगाई थी। इसके उपरांत शांता कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर इन दोनों को हिरासत से छुड़वाने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि दोनों युवकों को 19 सितम्बर को उनके जहाज को लागोस शहर की बंदरगाह में रोक कर उन्हें अन्य 2 लोगों सहित जहाज से गिरफ्तार कर लिया गया था। इन लोगों का कहना है कि उन्हें बेवजह हिरासत में ले लिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि 29 दिसंबर को वे विमान के जरिए अपने घर के लिए रवाना हुए थे और 1 जनवरी को अपने वतन वापस लौटे। उन्होंने कहा कि अभी तक 15 सितम्बर से 29 दिसम्बर का वेतन भी उन्हें नहीं दिया गया है। इसके लिए भी उनकी विदेश मंत्रालय से मांग है कि उनके खून पसीने की कमाई संबंधित कम्पनी ने नहीं दी है उसे भी दिलवाया जाए।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications