ह्यूमन ट्रायल के फेज-1 और 2 में पहुंचे दो स्वदेशी COVID-19 वैक्सीन: नीति आयोग
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देश में संक्रमितों का आंकड़ा अब 11 लाख के पार पहुंच गया है। इस बीच राहत की खबर यह है कि भारत सहित कई देशों में कोरोना वैक्सीन तैयार करने का काम तेज कर दिया गया है, अमेरिका और रूस जैसे देश वैक्सीन के अंतिम परीक्षण को भी सफलता पूर्वक पार कर चुके हैं। भारत में भी कोरोना वायरस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है जिसको लेकर नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बड़ी जानकारी दी।
Recommended Video

डॉ वीके पॉल ने मंगलवार को जानकारी दी कि ऑक्सफॉर्ड और बुवान वैक्सीन के शुरुआती नतीजे प्रोत्साहित करने वाले हैं। वहीं भारत के 2 कोविड-19 वैक्सीन फेज-1, फेज-2 ट्रायल में आ चुके हैं। इस बात पर पहले ही चर्चा शुरू हो गई है कि वैक्सीन को उन सभी तक कैसे उपलब्ध कराया जाएगा जिन्हें इसकी आवश्यकता है। डॉ पॉल ने कहा, हमें पीक का इंतजार नहीं करना चाहिए। अपने स्तर पर ऐहतियात बरतनी चाहिए, जिससे कि मामले ना बढ़ें। डॉ वीके पॉल ने आगे कहा, भारतीय वैक्सीन की पहुंच भारत के लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पास जल्द से जल्द होनी चाहिए, इसके लिए भारत सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हर संभव सुविधा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वैज्ञानिक और नैतिक रूप से टेस्ट किए जा सकें, और हम एक किफायती विकल्प पर पहुंचें।
इसके अलावा डॉ पॉल ने कहा, हमने सीरो सर्वे 27 जून से लेकर 10 जुलाई के बीच के भीतर था। यह सर्वे जून के तीसरे हफ्ते की तस्वीर पेश करता है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण भी देश को कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर जानकारी दी। राजेश भूषण ने कहा, भारत में आज भी 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 837 है जो विश्व के बड़े देशों की तुलना में काफी कम है, कुछ देश तो ऐसे हैं जहां भारत की तुलना में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 12 या 13 गुणा मामले हैं।
राजेश भूषण ने आगे बताया, अगर प्रति 10 लाख जनसंख्या पर मृत्यु दर को देखें तो यह भारत में 20.4 है। यह भी विश्व में सबसे कम मृत्यु दरों में से है। इसके इलावा देशभर में वर्तमान में हम भारत में हम प्रति दिन प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 180 टेस्ट कर रहे हैं। आज के दिन भारत में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कि पॉजिटिविटी भारत की औसत पॉजिटिविटी से कम है। राजेश भूषण के अनुसार देश में वास्तविक कोविड सक्रिय मामलों का आकड़ा 4,02,529 है, दूसरी तरफ 7,24,000 के लगभग लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, हमें सक्रिय मामलों पर ध्यान देना चाहिए ।
यह भी पढ़ें: कोरोना जांच को लेकर राजद एमएलसी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- 15 दिन हो गए नहीं मिली रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications