कोरोना जांच को लेकर राजद एमएलसी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- 15 दिन हो गए नहीं मिली रिपोर्ट

पटना। बिहार में कोरोना वायरस की जांच पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील सिंह ने सोमवार को कहा कि 15 दिन से ज्यादा हो जाने के बाद भी आज तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने यह भी बताया कि जबसे टेस्टिंग के लिए उनका सैंपल लिया गया है उसके बाद से अब तक वे करीब 5 हजार लोगों से मिल चुके हैं। इस बारे में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनका टेस्ट कराया जा रहा है उनकी रिपोर्ट कई दिनों तक नहीं आ रही है।

RJD MLC attacked Nitish govt on delay in coronavirus test report

Recommended Video

    Coronvirus in Bihar: Tejashwi Yadav ने Nitish Government को घेरा, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    '5 जुलाई को लिया गया था मेरा सैंपल'
    राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि 5 जुलाई को सैंपल लेने के लिए डॉक्टरों की टीम आई थी। मुझसे यह कहा कि एक या दो दिन में आपकी रिपोर्ट आ जाएगी लेकिन अभी तक रिपोर्ट का कहीं अता-पता नहीं है। कहा कि 5 जुलाई से अब तक वे करीब पांच हजार लोगों से मिल चुके हैं। सोमवार को ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा कि उनकी पार्टी के कई विधायक 18-19 दिन से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश की कोरोना जांच रिपोर्ट पर भी उनको अब शंका हो रही है।

    तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला
    तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर केंद्र और राज्य अलग-अलग आंकड़े बता रहे हैं। प्रदेश में ऐसे लोगों को जांच रिपोर्ट मिल रही हैं जिन्होंने अभी तक सैंपल भी नहीं दिए हैं और जिन लोगों ने सैंपल दिए हैं उनको जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही हैं। रविवार को भी तेजस्वी ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना को लेकर त्राहिमाम है, शासन-प्रशासन के कई लोग संक्रमित है। आम आदमी के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। लोग महामारी और बाढ़ से बेहाल हैं लेकिन मुख्यमंत्री चुनाव के लिए वर्चुअल रैली कर रहे हैं।

    जांच रिपोर्ट के इंतजार में घंटों पड़ा रहा शव
    जांच रिपोर्ट में हो रही देरी का असर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी देखने को मिला। वहां आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत को बाद जांच रिपोर्ट के बाद घंटों शव वहीं पड़ा रहा। परिजनों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया और अव्यवस्था पर उन्होंने गुस्से का इजहार किया। बिहार में मंगलवार को 1109 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 28564 हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+