मुंबई में भारी बारिश की वजह से दो घर गिरे, तीन लोगों की मौत
जहां दो घर गिरने की दुर्घटना में कुछ लोग जख्मी हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है तो दूसरी ओर विक्रोली के पार्कसाइट के वर्षानगर क्षेत्र में एक दीवार, एक घर के ऊपर गिरने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई।
मुंबई। मुंबई सहित उपनगरों में मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे मुंबई में हाहाकार देखने को मिला। बारिश फिलहाल थोड़ी देर से शांत है लेकिन बारिश की वजह से मुंबई में दो घर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मुंबई के विक्रोली में कल रात ये घटना घटी है। इस घटना में कुछ लोगों के जख्मी होने की भी जानकारी मिल रही है।

मुंबई के विक्रोली के वर्षा नगर भाग में मूसलाधार बारिश की वजह से दो घर गिर गए। जिसमें दो लोगों की जगह पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कुछ लोग जख्मी हुए हैं तो दूसरी ओर विक्रोली के पार्कसाइट के वर्षानगर भाग में एक दीवार, एक घर के ऊपर गिरने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं।
Recommended Video

मंगलवार की बारिश से मुंबई का पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिनभर मुंबई में 298 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1997 के बाद का यहां सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के बाद मुंबई में हेलिकॉप्टर, एनडीआरएफ और नेवी को हाई अर्लट पर रखा गया है। मुंबई की मूसलाधार बारिश में दादर, अंधेरी, कुर्ला, जुहू, सायन, परेल, हिंदमाता, किंग्स सर्कल, बांद्रा, जेवीएलआर, एसवी रोड आदि परिसर में पानी भर गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से रेल सेवा भी ठप हो गई थी। जिसकी वजह से बहुत से मुंबईकरों को स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। आसपास रहने वाले लोगों को अपने घर जाने के लिए पानी से होकर ही निकलना पड़ा।
पश्चिम रेलवे मार्ग की पहली लोकल रात 11.58 बजे चर्चगेट से विरार के लिए छोड़ी गई और मध्य रेलवे मार्ग पर रात 12.46 बजे माटुंगा से डोंबिवली तक पहली लोकल छोडी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई मेट्रो रात 12.40 बजे तक चालू रखी गई थी। सुबह मेट्रो नियमित रूप से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications