त्रिपुरा: पेट्रोलिंग कर रही BSF की टीम पर उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला, दो जवान शहीद
अगरतला, 3 अगस्त। त्रिपुरा के धलाई जिले में पेट्रोलिंग कर रही बीएसएफ की टुकड़ी पर घात लगाकर उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के उग्रवादियों ने मंगलवार को हमला कर दिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी के अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस उग्रवादी हमले में एक सब इंस्पेक्टर सहित दो जवान शहीद हो गए हैं। हमला करने के तुरंत बात एनएलएफटी आतंकवादी मौके से फरार हो गए। इलाके की घेराबंद कर दी गई है, हमलावरों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में एक बार फिर एनएलएफटी के आतंकवादियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके मद्देनजर बीएसएफ ने भी इलाके में सर्च ऑपरेशन और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। बीएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिपुरा के धलाई में सीमा चौकी आरसी नाथ पर आज सुबह 6.30 बजे बीएसएफ के गश्ती दल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर भुरू सिंह और कॉन्स्टेबल राजकुमार शहीद हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। घटनास्थल पर खून के निशान भी मिली है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों में से एक घायल है।
यह भी पढ़ें: पुलवामा एनकाउंटर में मारा गया मसूद अजहर का रिश्तेदार आतंकी लंबू, लेथपोरा हमले में था शामिल
बीएसएफ ने आगे बताया कि अचानक हुए हमले के बाद पेट्रोलिंग टीम ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों संग मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच एक सब-इंस्पेक्टर सहित बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। आतंकवादियों संग काफी देर चली मुठभेड़ में जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले आतंकवादी भी चोटिल हुए हैं। आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications