एयरफोर्स ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, 300 किलोमीटर दूर लगाया सटीक निशाना

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स ने अंडमान निकोबार में सतह से सतह पर मार करने वाली दो ब्रह्मोस मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। दोनों मिसाइलों ने 300 किलोमीटर दूर निशाने पर सटीक वार किया। वायुसेना ने 21 और 22 अक्तूबर को ये दोनों मिसाइलें दागी थीं। वायुसेना ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ट्राक द्वीप से इन दो मिसाइलों को दो दिनों के भीतर फायर किया था।

Two BrahMos Surface to Surface Missiles were fired by Indian Air Force in Andaman Nicobar

सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 300 किलोमीटर दूर लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से भेदने की वायुसेना की क्षमता को परखने के लिए सोमवार और मंगलवार को यह परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि, वायुसेना ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली ये मिसाइलें दागीं। उन्होंने कहा कि मिसाइल ने 300 किलोमीटर दूर एक निर्धारित छद्म लक्ष्य को भेदा।

सेना का अधिकारी ने बताया कि दोनों ही मामलों में लक्ष्य को सीधे भेद दिया गया। मिसाइल की फायरिंग से वायुसेना की गतिशील मंच से बिल्कुल सटीकता से जमीन पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता में वृद्धि हुई है। रूटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग के लिए फायर की गईं इन मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को एकदम सटीक ध्वस्त किया। बता दें कि ब्रह्मोस मीडियम रेंज की एक ऐसी सुपरसोनिक मिसाइल है, जिसे किसी एयरक्राफ्ट, शिप या छोटे प्लैटफॉर्म से भी दागा जा सकता है।

जमीन से जमीन पर हमला करने वाली इन मिसाइलों को अब छोटे प्लैटफॉर्म से लॉन्च करने के बावजूद दूर स्थित लक्ष्य पर भी एकदम सटीक निशाना लगाया जा सकता है। भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस इस मिसाइल का उत्पादन करता है। उसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों और जमीन से दागा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+